भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के बयाना के राजकीय चिकित्सालय में सोमवार को सुबह एक मरीज के हाथ में प्लास्टिक की बोतल में बंद एक जिंदा सांप को देखकर अस्पताल में हड़कंप मच गया।
अस्पताल सूत्रों ने बताया कि सालाबाद निवासी जोगेंद्र सिंह (40) को रविवार रात करीब दो बजे सांप ने डस लिया। उसने बिना समय गंवाए सांप को पकड़ कर बोतल में डाला और उसे लेकर अस्पताल पहुंच गया। बोतल में सांप देखकर अस्पताल का स्टाफ सहम गया।
उसी दौरान सांप की प्रजाति की पहचान होने के बाद चिकित्सकों ने बिना वक्त जाया किए जहर रोधी इंजेक्शन लगाया। चिकित्सा सूत्रों के मुताबिक सांप की पहचान होंने एवं समय पर इलाज मिलने के कारण जोगेंद्र के शरीर में जहर ज्यादा नहीं फैल पाया। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है।



