भरतपुर में दो कारों की भिड़ंत में बुजुर्ग महिला की मौत, 4 घायल

0

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के गहनौली थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-123 पर मंगलवार को दो कारों की भिड़ंत में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई जबकि दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बर पीपड़ मोड़ के पास सुबह दो कारें टकरा गईं। आमने-सामने की टक्कर से एक कार में सवार शकुंतला (65) की मौत हो गई जबकि उसका बेटा माधव (30), पुत्रवधु सोनिया (27), नातिन चित्रा (तीन) और नाती रुद्रराज (पांच) घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि दूसरी कार में सवार तीन युवकों में से एक युवक रंजीत को मामूली चोट आई। घायलों में से गंभीर घायलों को एम्बुलेंस से भरतपुर के आरबीएम और मामूली घायलों को रूपवास अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद के बाद राजमार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया। पुलिस ने दोनों कारों को सड़क से हटवा कर यातायात सुचारु करवाया।