डीग में ब्लैकमेलिंग से परेशान विवाहिता ने की आत्महत्या

0

डीग। राजस्थान में डीग जिले के खोह थाना क्षेत्र में निगोही गांव में पड़ोसी युवक की ब्लैकमेलिंग से परेशान एक विवाहिता ने गुरुवार देर रात दुपट्टे से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सूचना मिलने पर आज तड़के पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका रेनू का शव डीग जिला अस्पताल पहुंचाया जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतका के पति सुनील ने प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसकी पत्नी के फोटो वायरल करके ब्लैकमेल करने का प्रयास किया, जिसके चलते रेनू ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।