बीकानेर में फार्च्यूनर पलटने से दो लोगों की मौत, एक घायल

2

बीकानेर। राजस्थान में बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में जयपुर मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक फार्च्यूनर के पलटने से दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि देर रात जयपुर मार्ग पर तेजी से आ रही फार्च्यूनर एक स्कूटी से टकराती हुई पलट गई। इससे फार्च्यूनर में सवार मोती सिंह और पुनीत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि स्कूटी पर सवार भूपेंद्र घायल हो गया। उसे तुरंत बीकानेर के पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी उपचार किया जा रहा है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव अस्पताल पहुंचाये। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस घटना की जांच कर रही है।