नदबई में ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसकर महिला की मौत

2

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के नदबई में मंगलवार को पैर फिसलने से उदयपुर–खजुराहो ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर गम्भीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई।

मृतका की पहचान मध्यप्रदेश के ग्वालियर निवासी प्रीति सक्सेना (42) के रूप में हुई है। प्रीति पति धीरेंद्र सक्सेना के साथ पुत्री से मिलने नदबई आई थी। लौटते समय यह हादसा हुआ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला की चीख-पुकार सुन ट्रेन रुकवाई गई, करीब 10 मिनट तक वह फंसी रही। इसके बाद महिला को बाहर निकाला गया। महिला को ई-रिक्शा से नदबई के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।