सारण में नाबालिग लड़की के साथ प्रेमी समेत दो दोस्तों ने किया रेप

0

छपरा। बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मगाईडीह गांव की एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी से मिलने चंवर में गई थी। जहां उसके प्रेमी ने जब गलत काम शुरू किया तो इसी दौरान गांव के दो अन्य युवक भी वहां आ गए। उन्होंने भी उक्त नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद पीड़ित नाबालिग अपने घर पहुंची और मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन पीड़ित नाबालिग को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी चिकित्सा की जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर सदर अस्पताल पहुंची पुलिस ने पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही इस मामले के आरोपी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।