अलवर में वृद्ध महिला से दुष्कर्म, दो आरोपी अरेस्ट

0

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के खेड़ली थाना क्षेत्र में एक वृद्ध महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और महज 30 मिनट में मुख्य आरोपी एवं उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पीड़िता का मेडिकल, फोरेंसिक जांच और न्यायालय में बयान सहित सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली गई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. प्रियंका रघुवंशी ने बुधवार को बताया कि खेड़ली थाना प्रभारी विजय चंदेल और उनके दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को शिकायत की कि 21 जुलाई की रात करीब साढ़े 10 बजे वह अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान पड़ोसी मोरध्वज जाटव और बच्चू उसके कमरे में घुस आए। आरोप है कि मुख्य आरोपी ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया, जबकि दूसरा आरोपी उसका सहयोगी था। शोर सुनकर महिला का पुत्र जाग गया, जिसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।