कोटा में 1000 रुपए की रिश्वत लेते JVVNL का कनिष्ठ अभियंता, संविदा कर्मचारी अरेस्ट

0

कोटा। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक (एसीबी) ने जेवीवीएनएल के कोटा जिले के सुल्तानपुर में कनिष्ठ अभियंता और संविदा कर्मचारी को एक हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी कोटा देहात को शिकायत मिली कि परिवादी के पिताजी के नाम पर घर पर बिजली का मीटर लगा हुआ है। सुल्तानपुर बिजली विभाग में कनिष्ठ अभियंता पंकज वर्मा उसका फोटो खींचकर ले गया। वह अब बिजली विभाग में ठेके पर काम करने वाले दानमल के जरिए वीसीआर नहीं भरने की एवज में सात हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है।

उन्होंने बताया कि इसके बाद सत्यापन के बाद ब्यूरो की कोटा देहात इकाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह कानावत के नेतृत्व में ब्यूरो के दल ने जाल बिछाकर दानमल को परिवादी से एक हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ लिया। इसके बाद कनिष्ठ अभियंता पंकज वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।