
सबगुरु न्यूज-सिरोही। सिरोही के पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की याचिका पर राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्णय के बाद निकाय चुनावों का होना लगभग तय माना जा रहा है। सिरोही भाजपा नगर मंडल की बैठक में मंत्री ओटाराम देवासी ने संयम लोढ़ा द्वारा उनके पुत्र के नाम से रामझरोखा के बेनामी पट्टा होने के आरोप का भी जवाब दिया।
बैठक में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ भ्रम फैलाने और झूठी बातें सोशल मीडिया पर करती है। इसका जवाब सोशल मीडिया हर कार्यकर्ता को देना चाहिए। कार्यकताओं की मेहनत और भाजपा सरकार की योजनाओ व विकास कार्यों से हम आगामी नगर निकाय चुनाव में भाजपा का बोर्ड बनाएंगे।
राज्यमंत्री देवासी ने कहा कि पूर्व विधायक संयम लोढ़ा बार-बार रामझरोखा व टैक्स को लेकर बयानबाजी करते हैं। लेकिन, अपने गिरेबान में नहीं झांकते। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वो विधायक थे तब कौनसा टैक्स सिरोही की जनता से वसूला जा रहा था? उन्होंने आरोप लगाया कि तब एक ही टैक्स, सीवी टैक्स चल रहा था। उन्होंने कहा कि जहां तक रामझरोखा की बात है तो उनके या उनक बेटे के नाम से कोई पट्टा नहीं है और ना इन पट्टों से कोई लेना देना है। मैंने जांच कमेटी गठित के जांच शुरू करवाई। उन्होंने कहा कि 2002 में कांग्रेस सरकार थी और संयम लोढ़ा विधायक थे तब किसकी सह से जमीन को खुर्दबुर्द करना चाहते थे, लेकिन कामयाब नही हो सके। और 2026 में हमारे ऊपर आरोप लगा रहे हो।
उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, एकजुटता एवं बूथ स्तर तक मजबूत संगठन के साथ चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान किया।
राज्यमंत्री देवासी ने कहा कि सिरोही शहर के विकास के लिए नगर परिषद में 75 करोड रुपए लाए हैं। सिरोही-शिवगंज विधानसभा के लिए 1500 करोड रुपए के विकास कार्य हो रहे है। जिसकी बुकलेट भी छपवाई है उसे लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार में हो रहे विकास कार्यों से अवगत करवाये। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में धन की कोई कमी नहीं है जरूरत है तो भाजपा सरकार में हो रहे विकास कार्यो को जनता को बताने की।
सांसद लुम्बाराम चौधरी ने कहा कि अब चुनाव की बिगुल बज चुका है सभी कार्यकर्ताओ व पदाधिकरियों को चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट जाना है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क, मतदाता संवाद और बूथ प्रबंधन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने वार्डवार संगठन की स्थिति, बूथ समितियों की सक्रियता, पन्ना प्रमुखों की जिम्मेदारी, मतदाता सूची का सत्यापन, नए मतदाताओं से संपर्क तथा प्रत्येक बूथ पर मजबूत टीम तैयार करने के निर्देश दिए। भाजपा जिला महामंत्री गणपत सिंह राठौड़ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह चौहान, नारायण देवासी, जिला उपाध्यक्ष तारा राम माली, मंडल प्रभारी गंगाराम गोयल, मंडल अध्यक्ष चिराग रावल ने अपने विचार व्यक्त किए।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री बताया कि बैठक में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रत्येक वार्ड में संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा एवं कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय, बूथ समितियों एवं पन्ना प्रमुखों को सक्रिय करने पर जोर, मतदाता सूची का वार्डवार एवं बूथवार सत्यापन, नए मतदाताओं एवं युवा मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें पार्टी की विचारधारा एवं योजनाओं से जोड़ना, घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना जैसे बिंदुओं पर चर्चा हुई।। प्रत्येक वार्ड में स्थानीय जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों की जानकारी एकत्र करना। चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां एवं दायित्व सौंपना। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल एवं समन्वय स्थापित करना।सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा की नीतियों, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना। प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक मतदाताओं से संपर्क कर मजबूत बूथ प्रबंधन सुनिश्चित करना।
बैठक में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष हेमलता पुरोहित, प्रवक्ता लोकेश खंडेलवाल, गोपाल माली, कार्यालय मंत्री बाबू सिंह मकरोड़ा, नगर महामंत्री प्रकाश पटेल कैलाश मेघवाल मगन मीणा अरुण ओझा महिपाल चारण, महेंद्र माली, ललित प्रजापत, गोविंद सैनी अजय भट्ट गीता पुरोहित प्रवीण राठौर गोविंद माली मनी देवी, अमृत सुथार, अनिल प्रजापत, विक्रमसिंह इंदा, शैतान खरोर, जबरसिंह चौहान, मदन सेन, भंवर माली, रमजान खान, दमयंती डाबी, महेंद्रसिंह परिहार, महेंद्र खंडेलवाल, रामलाल परिहार, जितेंद्र खत्री, दिनेश वैष्णव, इंदरसिंह मकवाना खेताराम माली धनपतसिंह राठौड़, तेजाराम पुरोहित, इरशाद खान, प्रकाश पुरोहित सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।


