सवाई माधोपुर के आबादी क्षेत्र में तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत

0

सवाई माधोपुर। राजस्थान में सवाई माधोपुर के पुराने शहर से आस-पास के क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में भय बना हुआ है। तेंदुए द्वारा रामलीला मैदान की पहाड़ी पर एक गाय के शिकार के बाद स्थानीय लोग घरों में कैद रहने पर मजबूर हैं।

वन विभाग ने रविवार को बताया कि वनकर्मियों का दल मौके पर पहुंच गया और आसपास के क्षेत्र का जायजा लेते हुए तेंदुए की गतिविधियों वाले स्थानों का निरीक्षण कर रहे हैं और आसपास के क्षेत्र से उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र पहाड़ियों से सटा हुआ है, इसलिए यहां तेंदुए के आने-जाने की आशंका बनी रहती है। अब लोग अकेले बाहर निकलने से भी बच रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से किसी अप्रिय घटना से पहले ही मौके पर पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने की मांग की है।