अजमेर। राजस्व मंडल में वरिष्ठ सदस्य (आईएएस) टीकम चन्द बोहरा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
बोहरा ने शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्रहित में आत्मावलोकन की आवश्यकता प्रतिपादित की और कहा कि हमें अग्रणी भारत के लिए राष्ट्र भावना से आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संविधान की मूल भावना के अनुरूप नागरिकों का कर्तव्य है कि हम राष्ट्र के सर्वांगीण विकास, सुरक्षा एवं स्वाधीनता के मूल्यों को संरक्षित रखने का संकल्प लें।
एडवोकेट पूजा शर्मा ने स्वाधीनता की महत्ता पर उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का प्रभावी संयोजन देवेश बड़ीवाल ने किया। नन्ही बालिका श्रुति की देश प्रेम से ओत-प्रोत गीत के साथ नृत्य प्रस्तुति ने मन मोह लिया। कृषु शर्मा ने गिटार पर वन्देमातरम धुन की प्रभावी प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर अतिरिक्त निबंधक कैलाश चन्द्र शर्मा, अति निबंधक (लेखा) गोपाल ओझा, निदेशक (सांख्यिकी) बीना वर्मा, सहायक निदेशक (राविरा) पवन शर्मा, सीनियर पीएस सुधीर शर्मा, राजस्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष शंकरलाल चौधरी, राजकीय अभिभाषक शांतिप्रकाश ओझा सहित बड़ी संख्या में मंडल अभिभाषक, अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।
ये कार्मिक हुए सम्मानित
समारोह में राजस्व मंडल की विविध शाखाओं में सराहनीय सेवाओं के लिए सुनील कुमार वर्मा, हिमांशु सक्सेना, राहुल सिंह राठौड, दीनबन्धु बंग, हनुमान राम, अंजना, नीतेश कुमार पवार, केशव कौशिक, मीनू मालाकार, परवीन कुमार को प्रशास्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर मुख्य अतिथि बोहरा एवं अतिरिक्त निबंधक शर्मा के हाथों सम्मानित किया गया।



