भीलवाड़ा। राजस्थान में रायला थाना क्षेत्र में शनिवार को ट्रेलर की चपेट में पिकअप चालक की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर लांबिया टोल के पास एक ट्रेलर ने आगे जा रही पिकअप के पीछे से टक्कर मार दी। जिसके चलते पिकअप आगे जा रहे कंटेनर में जा घुसी। इससे पिकअप का केबिन पूर्णतह: क्षतिग्रस्त हो गया।
सूचना मिलते ही टोलकर्मी, ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। चालक को वाहन से निकालने के लिए क्रेन को बुलाया गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद हाइड्रा क्रेन की मदद से उसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एंबुलेंस से शव रायला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह में रखवा दिया गया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान निजाम (30) निवासी बरना, किशनगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।



