बयाना में बोलेरो की चपेट में आने से बालिका की मौत, दो अन्य घायल

0

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के बयाना के गढ़ीबाजना थाना क्षेत्र में राजकीय राजमार्ग पर मंगलवार को बोलेरो की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार बालिका की मौत हो गई, जबकि उसका पिता और एक बालिका घायल हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार काे बताया कि हादसे का शिकार कान्हा गुर्जर बयाना के उपजिला अस्पताल में अपनी बीमार बच्ची का इलाज करवाकर शाम को गांव लौट रहा था। कोट की खिरकारी के पास एक बोलेरो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे उसकी चार वर्षीय पुत्री दिव्यांशी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वह खुद और उसकी भतीजी शिवानी (11) गंभीर रूप से घायल हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को उपजिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भरतपुर भेज दिया गया। पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया जबकि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।