सीनियर सिटिजन सोसायटी की बैठक में वरिष्ठजनों ने जमकर लगाए ठहाके

0

अजमेर। शास्त्री नगर स्थित सामुदायिक भवन में सीनियर सिटिजन सोसायटी ग्रुप-4 की मासिक बैठक उत्साह, मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों के बीच आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रेमलता बियानी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव अशोक जोशी ने ईश्वर वंदना, ओम मंत्र, हास्य एवं सामूहिक ताली वादन के साथ किया।

सोसायटी के मीडिया प्रभारी डॉ. एसडी मिश्रा ने बताया कि बैठक में सचिव अशोक जोशी ने पिछले माह की कार्यवाही पढ़कर सुनाई, जिसका सदस्यों ने अनुमोदन किया। अगस्त माह में जन्मदिन वाले 18 सदस्यों का परंपरागत रूप से स्वागत किया गया। इनमें कांता भोजक, जेएस राजावत, हरिशंकर सारण, एसएम टिकियानी, हेतराम शर्मा, भंवरलाल सांखला, लता टिकियानी, प्रेम दिवाकर, नोरतमल कच्छावा, मदनलाल टाक, ऋषि कुमार व्यास, कल्पना गौड़, मंजू शर्मा, बृजेश कुमार शर्मा, श्याम बाबू माथुर, उषा वशिष्ठ, पंकज भार्गव और राजकुमारी शामिल रहे।

इस दौरान सोसायटी में सात नए सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की। घनश्याम तिवारी, राधा रानी, शेर सिंह तंवर, डॉ. भगवान दास हेड़ा, अनिल राका, भगवान दास डागा और प्रेमलता बियानी का स्वागत किया गया।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि संस्था के महिला समूह तथा शास्त्री नगर शिव शक्ति महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में 14 अगस्त को सामुदायिक भवन पार्क नंबर-2 में लहरिया महोत्सव धूमधाम से मनाया गया था। इसमें 138 महिलाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम का आनंद लिया।

बैठक में समूह की गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। संस्था की ओर से ग्रुप के लिए 25 नई कुर्सियां खरीदी गईं, जबकि नथमल मिश्रा ने पांच कुर्सियां भेंट कीं। बोरड़ा गणेशजी, देवली गोठ में आयोजित कार्यक्रम में ग्रुप के 58 सदस्यों ने सहभागिता की। आगामी गोठ के आयोजन पर विचार-विमर्श करते हुए सितंबर के दूसरे सप्ताह में कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया।

मनोरंजन कार्यक्रम में खूब लगे ठहाके

बैठक का सबसे खास आकर्षण मनोरंजन कार्यक्रम रहा। नथमल मिश्रा, एसआर बंसल, नाथूलाल शर्मा, बीएल बामनिया और विष्णु प्रसाद अग्रवाल सहित सदस्यों ने अपनी प्रस्तुतियों से खूब हंसाया। महिला सदस्यों में अरुणा भार्गव, नीलम शर्मा, उषा शर्मा, राधा रानी तिवारी और रेखा जोशी ने भी अपनी प्रस्तुतियों से माहौल में उत्साह भर दिया। वरिष्ठजनों ने तालियों और ठहाकों के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।

कार्यक्रम में दोनों पार्टी के प्रत्याशी गणेश चौहान और अजय नरूका का भी स्वागत किया गया। सहसचिव कमल शर्मा, विजय यादव और अनिल दगदी सहित अन्य सदस्यों का आयोजन में विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन सचिव अशोक जोशी ने किया। अंत में अध्यक्ष प्रेमलता बियानी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।