विद्या भारती चित्तौड़ प्रान्त की ओर से आदर्श विद्या निकेतन को 4 श्रेणियों में प्रांतीय सम्मान

1

अजमेर। विद्या भारती चित्तौड़ प्रान्त की ओर से आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुष्कर मार्ग को शैक्षिक उपलब्धियों और सामाजिक सरोकारों के लिए चार श्रेणियों में सम्मानित किया गया। उदयपुर में आयोजित प्रांतीय प्रबंध समिति कार्यकर्ता सम्मेलन में विद्यालय को ये सम्मान प्रदान किए गए।

विद्यालय को कक्षा 12 कला वर्ग और कक्षा 10 के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, प्रांत में जनजाति शिक्षा के लिए सर्वाधिक सेवानिधि समर्पण तथा संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सर्वाधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को जोड़ने के लिए सम्मान मिला।

सम्मेलन में विद्या भारती के राष्ट्रीय मंत्री ब्रह्मा राव, प्रांत अध्यक्ष ललित शारदा और प्रांत मंत्री डॉ. सुरेन्द्र अरोड़ा ने विद्यालय प्रतिनिधियों को सम्मान प्रदान किए। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रहलाद पारीक, सदस्य धर्मराज यादव और सौरभ डीडवानिया ने मंच से सम्मान ग्रहण किया।

विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष प्रहलाद पारीक ने कहा कि चारों सम्मान विद्यालय के लिए गौरव के साथ भविष्य के कार्यों के लिए प्रेरणा भी हैं। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, आचार्यों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया।

विद्यालय परिवार के अनुसार शिक्षा के साथ जनजाति क्षेत्रों में सहयोग, संस्कृति ज्ञान परीक्षा के प्रसार और विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के विकास के लिए भी लगातार गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। चार प्रांतीय सम्मान मिलने से विद्यालय में उत्साह का माहौल है।

यह भी पढें

पुष्कर से 8 अक्टूबर को शुरू होगी लोकमंथन यात्रा, 21 को झालावाड़ में समापन
12 अक्टूबर के पथसंचलन और शक्ति संचलन को लेकर दुर्गा वाहिनी ने बनाई रणनीति