अजमेर। सामाजिक संस्था श्री श्याम सेवा संस्था की सेवा कार्य के रूप में राजकीय सेटेलाइट चिकित्सालय कोटडा में दस बेंच भेंट की गई।
उल्लेखनीय है कि जरुरतमंदों की चिकित्सा, घरेलू आवश्यकता के साथ ही अन्य सामाजिक सरोकार से जुड़े सेवाकार्य करने के उद्देश्य से लगभग 6 माह पहले संस्था का गठन किया गया था। अभी तक कई सेवाकार्य संस्था कर चुकी है। सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
संस्था पदाधिकारियों ने जरूरतमंद लोगों से संस्था अध्यक्ष सुशील सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, महासचिव योगेश अग्रवाल व प्रवीण अग्रवाल से संपर्क करने का आग्रह किया है।
कोटड़ा सेटेलाइट चिकित्सालय कोटड़ा में सेवाकार्य के तहत 10 बेंच भेंट करने वालों में श्री श्याम सेवा संस्था अजमेर के अध्यक्ष अध्यक्ष सुशील कुमार सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल, संरक्षक सदस्य सुबोध कुमार गर्ग, महिला सचिव रामकंवर विजयवर्गीय, संदीप मित्तल, प्रवीण अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, कमलेश गोयल, विनय गुप्ता एवं हनुमानलाल विजयवर्गीय शामिल थे।



