डांडिया रास में झूमीं महिला रेल कर्मचारी, 24 प्रतिभागियों को मिले पुरस्कार

0

अजमेर। शरद पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर अजमेर में महिला रेल कर्मचारियों ने गरबा और डांडिया की रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ उत्सव का माहौल बना दिया।

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन की ओर से रेलवे इंस्टीट्यूट में आयोजित डांडिया रास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला रेल कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक परिधानों में सजी प्रतिभागियों ने अलग-अलग गरबा गीतों पर डांडिया नृत्य कर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारती चेलानी, ममता शर्मा, बृजेश, मीनू शर्मा और नीलिमा मेहरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर आरती के साथ किया। इसके बाद शुरू हुए गरबा-डांडिया कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने सामूहिक नृत्य के जरिए उत्सव की रंगत बिखेरी।

गरबा गीतों पर देर तक चला डांडिया

मालती शर्मा, मीना उपाध्याय, पुष्पा, नेहा गुर्जर, श्वेता हैरिस, दीप्ति शर्मा, रेखा जॉन, उषा जैन, तृप्ति चौहान, कुशलेश, प्रेमलता, किरण, अराधना, वर्षा, रैना शर्मा और कुसुमलता सहित महिला रेल कर्मचारियों ने विभिन्न लोकप्रिय गरबा गीतों पर प्रस्तुतियां दीं।

‘पंछीडा तू उड़ी’, ‘केसरिया रंग’, ‘घोमर घोमर’ और ‘सेनडो’ जैसे गीतों पर हुए डांडिया नृत्य ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ाया। प्रतिभागियों ने पारंपरिक नृत्य के साथ अपनी वेशभूषा और नृत्य कौशल का भी प्रदर्शन किया।

24 रेल कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ‘मिस्टर गरबा’, ‘मिस गरबा’, ‘बेस्ट ड्रेस गरबा’, ‘बेस्ट मैन गरबा’ और ‘बेस्ट फीमेल गरबा’ जैसी श्रेणियों में काजल, रेखा, कामिनी, शालिनी, पायल, रित्वी और रूमिका सहित कुल 24 रेल कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। आयोजन के दौरान महिला रेल कर्मचारियों की भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम का संचालन नेहा गुर्जर और श्वेता हैरिस ने किया।