आबूरोड में दीवाली के बाद भी डरा रहे हैं सुतली साइलेंसर, रेस्ट मोड पर पुलिस

2
सुतली साइलेंसर

सबगुरु न्यूज़ – आबूरोड। दीवाली के समय बाजार में अधिकांश लोग एकाएक सहम गए। उन्हें लगा कि उनके पास ही किसी ने सूतली बम चला दिया हो। लेकिन, इस बम का कोई धुआं निकला का चिंगारी नजर आई। दुकानदार ने बताया कि मोटरसाइकिल है उसका साइलेंसर मोडिफाइड करवाया है। उसकी आवाज सुतली बम की तरह है, इस पर  तीस पैतीस हजार रुपए का खर्च आता हैं। इस तरह के साइलेंसर को सुतली साइलेंसर या पटाखा साइलेंसर कहते हैं। सबसे ताज्जुब की बात ये है कि बाजार में आम दुकानदार को ये पता है कि मोडिफाइड साइलेंसर लगाया गया है लेकिन इसके बाद भी पुलिस इस तरह की मोटरसाइकिलों को जब्त नहीं कर पाई है।

– मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अवैध

मोटर व्हीकल एक्ट 1989 की धारा 190(2) के तहत आरसी में दिए हुए स्पेसिफिकेशन के अलावा कोई परिवर्तन अवैध है। इसके लिए दो से दस हजार रुपए तक का जुर्माना हो सकता है। यही नहीं इस तरह के वाहनों को सीज भी किया जा सकता है। लेकिन, दिवाली के सीजन में आबूरोड के लगभग हर चौराहे पर खड़े पुलिस कर्मी इस तरह के वाहनों पर कार्रवाई नहीं कर पाए।

– साइलेंसर के ध्वनि तीव्रता की लिमिट तय है

सेंट्रल मोटर व्हीकल नियम 1989 की धारा 120 (2) के तहत किसी भी वाहन के साइलेंसर की अधिकतम ध्वनि तीव्रता की सीमा 80 डेसिबल तक है। आम तौर पर सुतली बम की ध्वनि तीव्रता 125 से 140 डेसबिल तक होती है। सुतली साइलेंसर की ध्वनि तीव्रता भी सरकार द्वारा तय ध्वनि तीव्रता से अधिक है। ऐसे में मोटर व्हीकल एक्ट के साथ साथ ये वाहन चालक ध्वनि प्रदूषण एक्ट का भी उल्लंघन कर रहे हैं।