चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस की रतनी जाट जिला प्रमुख निर्वाचित, दो दशक बाद जिला परिषद में पार्टी की वापसी

1

भाजपा की तुलसी जाट को शिकस्त दी, जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस ने हासिल की जीत
चित्तौड़गढ़। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव-2026 के तहत जिला प्रमुखों के निर्वाचन में चित्तौड़गढ़ जिला परिषद में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। बुधवार को जिला प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रतनी जाट निर्वाचित हुईं। इस जीत के साथ करीब दो दशक बाद चित्तौड़गढ़ जिला परिषद में कांग्रेस की वापसी हुई है।

जिला प्रमुख चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से वार्ड संख्या 10 से निर्वाचित रतनी जाट ने सुबह अपना नामांकन दाखिल किया। इसके बाद भाजपा ने वार्ड संख्या 14 से निर्वाचित तुलसी जाट को प्रत्याशी बनाते हुए उनका नामांकन प्रस्तुत किया। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान दोनों प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें उन्हें वैध पाया गया। इसके बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी।

मतदान के बाद कांग्रेस के पक्ष में आया परिणाम

जिला प्रमुख पद के लिए मतदान निर्धारित समय पर शुरू हुआ। भाजपा के सदस्य मतदान के लिए पहुंचे, वहीं कांग्रेस की ओर से भी मतदान प्रक्रिया में भाग लिया गया। मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी रतनी जाट को विजयी घोषित किया गया। उनकी जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया।

दो दशक बाद जिला परिषद में कांग्रेस की वापसी को जिले की स्थानीय राजनीति में अहम बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। जिला प्रमुख पद के निर्वाचन परिणाम ने पंचायतीराज चुनावों में जिले के राजनीतिक समीकरणों को भी नई दिशा दी है।