मोगा के महापौर बलजीत सिंह चन्नी ड्रग तस्करों से संपर्क के चलते पार्टी से निष्कासित

चंडीगढ़। पंजाब आम आदमी पार्टी ने गुरूवार को मोगा के महापौर बलजीत सिंह चन्नी के ड्रग तस्करों से संबंधों के पुख्ता सबूत मिलने के बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया और तुरंत पद से हटा दिया।

आप के प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने एक अधिकारिक आदेश जारी करते हुए कहा कि पार्टी की मादक पदार्थ भ्रष्टाचार, पंजाब और उसके युवाओं के हितों को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि के प्रति शून्य सहिष्णुता पॉलिसी है। उन्होंने कहा कि पार्टी गलत या अपराधिक गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को सावर्जनिक पद पर बने रहने की इजाज़त नहीं दे सकती।

बरसट ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी व्यक्ति को, चाहे वह किसी भी पद पर हो, ड्रग नेटवर्क से जुड़ा पाया गया तो बख्शा नहीं जाएगा या नशीले पदार्थों के खिलाफ लड़ाई से समझौता नहीं किया जाएगा।