अलवर रेलवे स्टेशन के बाहर से एक व्यक्ति का अपहरण

0

अलवर। राजस्थान में अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र में जोधपुर से अलवर आये तीन दोस्तों में से एक का ट्रेन से उतरने के बाद अलवर जंक्शन के बाहर से बदमाशा अपहरण करके हरियाणा की तरफ ले गए।

पुलिस उपाधीक्षक (शहर) अंगद शर्मा ने बताया कि सोमवार को जोधपुर निवासी उम्मेद सिंह दो दोस्तों के साथ अलवर घूमने आयक थे। जैसे ही वह स्टेशन पर उतरे और जंक्शन से बाहर आये तो अपहरणकर्ताओं ने उम्मेद सिंह को थार वाहन में जबरन बैठा लिया। यह देखकर उसके दो साथी मौके से भाग निकले। दोस्तों ने ही परिजनों और अलवर पुलिस को सूचित किया।

थार में बैठने के बाद अपहरणकर्ताओं ने पांच लाख रुपए की फिरौती मांगी। एक बार 50 हजार रुपए ऑनलाइन भेज दिए गए। दूसरी बार 10 हजार रुपए दिए गये। पुलिस ऑनलाइन भुगतान के आधार पर तकनीकी सहायता से उस बैंक खाते का पता लगा लिया, जिस खाते में पैसा पहुंचा।

उन्होंने बताया कि उस आधार पर उस खातेदार को हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई। फिर पता चला कि यह एवाल गिरोह है, जो पहले भी कई वारदात कर चुका है। पुलिस ने इनका पीछा करते हुए दो आरोपियों जाहुल और नौशाद को भिवाड़ी के हरियाणा में नूंह के पास से पकड़कर अपह्रत व्यक्ति को मुक्त करा लिया। बाद में नौशाद को भी पकड़ा गया। फिलहाल मुख्य आरोपी आवेद सहित दो अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।