
सबगुरु न्यूज-आबूरोड। विप्र फाउंडेशन आबूरोड ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुई में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया।
शिविर में अनेक युवा, वृद्ध एवं विद्यार्थियों ने आंखों की जांच करवाई। जांच के दौरान 19 व्यक्तियों का मोतियाबिंद पाया गेयर। इनका ऑपरेशन ब्रह्माकुमारी ग्लोबल संस्थान नेत्र चिकित्सालय आबू रोड में कराया जाएगा। इस कैंप में आंखों की जांच के साथ चश्मे का नंबर भी दिए गए तथा दवाई भी उपलब्ध कराई गई। डॉक्टर अंजली एवं कैंप प्रभारी मांगीलाल ने नेत्र जांच की। कैंप में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र गौड, जिला मंत्री नरेंद्र मिश्रा, संगीता शर्मा, विप्र फाउंडेशन आबूरोड के पूर्व अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा में मौजूद रहे।
