पाली के रोहट में लेखा सहायक (संविदाकर्मी) 20 हजार रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

0

पाली। राजस्थान में भ्रष्टाचर निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रविवार काे पाली जिले में कार्यालय ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहट के लेखा सहायक (संविदाकर्मी) देवकीनंदन शर्मा को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी पाली द्वितीय को शिकायत मिली थी कि परिवादी की कार्यालय ब्लॉक- मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहट में टेण्डर से लगी गाडी को निरन्तर चालू रखने एवं अप्रैल से जून तक के बिल पास कराने की एवज में शर्मा द्वारा 20 हजार रुपए रिश्वत मांगी जा रही है।

इस पर रिश्वत राशि मांग सत्यापन कराकर शर्मा ने परिवादी से रिश्वत के 20 हजार रुपए प्राप्त कर ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहट की नई इमारत के प्रथम तल में रखी लकडी की दराज में रखी, जहां से एसीबी टीम द्वारा बरामद कर ली गई।

ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हार्दिक राजपुरोहित की संलिप्तता को लेकर डॉ. राजपुरोहित के घर की तलाशी ली गई। डॉ राजपुरोहित कार्यवाही की भनक लगने से फरार है जिसकी तलाश जारी है।