झूलेलाल चालीहो महोत्सव में भजन-पजड़ों की शानदार प्रस्तुति, श्रद्धालु हुए भावविभोर

0

अजमेर। सिंधी समाज के आराध्य देव पूज्य झूलेलाल साहब के चालीहो महोत्सव के तहत धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। आदर्श सिंधी पंचायत की ओर से आयोजित यह महोत्सव लगातार 40 दिनों तक चलेगा और 25 अगस्त तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मंगलवार को पूज्य झूलेलाल चालीहो के 33वें दिन महाजोत प्रेम प्रकाश आश्रम के मुख्य ट्रस्टी दादा नारायण दास ने पूज्य झूलेलाल साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सिंधी भजनों, पूजन और पजड़ों की शानदार प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।

आदर्श सिंधी पंचायत की महिला मंडली की ओर से रीता रतनानी, कमला टहल्याणी, रमा भभानी, सोना सजवानी, निर्मला ईसरानी, निर्मला रामलखयानी, एकता गांधी, हेमलता नाथनी, कोमल चांदनानी, वंदना साधवानी, प्रिया गनवानी, भावना आसनानी और प्राची वाधवानी ने विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

पंचायत के महासचिव लालभाई नाथानी ने बताया कि बुधवार को सिंधी समाज के महत्वपूर्ण पर्व नडी सतह (थड़ड़ी) का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर पूज्य झूलेलाल साहब को सूखे मेवे और ड्राई फ्रूट का भोग अर्पित किया जाएगा।

सचिव महेश ईसरानी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सोना सजवानी ने ‘मुंहीजी बेड़ी अथई विच सीर ते’ तथा निर्मला रामलखानी और एकता गांधी ने ‘खारों पाणी मुखे मिठो करे दीदो’ भजन प्रस्तुत किया। भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए। कार्यक्रम में पंचायत के पदाधिकारी एवं सदस्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।