अजमेर। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत पर अजमेर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गांधी भवन चौराहे पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। आमजन को मिठाई बांटी और झालमुडी खिलाई।
भाजपा शहर अध्यक्ष रमेश सोनी ने बताया कि पश्चिम बंगाल की जनता ने भ्रष्टाचार हिंसा और तुष्टीकरण की राजनीति को नकारते हुए विकास सुशासन और सुरक्षा के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया। यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठन की मजबूती का परिणाम है। यह ऐतिहासिक दिन है। भाजपा ने पश्चिम बंगाल, असम व पुड्डुचेरी में विश्वास मत प्राप्त किया है।
पूर्व मंत्री किशन सोनगरा ने बताया की आज की जीत कानून व्यवस्था की जीत है, भ्रष्टाचार से मुक्ति की जीत है, विपक्षी दलों की तुष्टीकरण की राजनीति पर जीत है।
जिला मीडिया संयोजक विक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिम बंगाल में आज होली और दिवाली मनाई गई है। यह जनता की जीत है। भय पर भरोसे की जीत है। क्षेत्रवाद पर राष्ट्रवाद की जीत है। विशेष कर पश्चिम बंगाल में मातृशक्ति और युवाओं Gen Z ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और सुशासन की मॉडल का समर्थन किया हैं। गांधी भवन पर इस कार्यक्रम में मातृशक्ति ने झलमुडी बनाकर पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन को खिलाई।
इस अवसर पर योगेश शर्मा, रविंद्र जादौन, भारती श्रीवास्तव, हेमंत सांखला, विक्रम सिंह, प्रवीन जैन, सुनील जैन, संदीप गोयल, विक्रम नीमड़ी, हितेश ढाबरिया, भवानी जेदीया, रचित कच्छावा, बाबूलाल गुर्जर, सर्वेश बजाज, सीमा गोस्वामी, सुभाष जाटव, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, हेमंत सुनारीवाल, गौरव टांक, दिनेश खंडेलवाल, सागर झामनानी, पुष्पेंद्र सिंह सोढा, जयकुमार तिवारी, नीरज पारीक, रेनू यादव आदि उपस्थित रहे।



