अजमेर भाजपा ने शुरू किया लाभार्थी संपर्क अभियान

अजमेर। भाजपा राजस्थान की ओर से शुक्रवार से लाभार्थी संपर्क अभियान का शुभारंभ किया गया। पार्टी से जुडे जनप्रतिनिधियों, नेताओ, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों से सम्पर्क साधा तथा मोदी सरकार तीसरी बार 400 पार के संकल्प के साथ उनका सम्मान किया।

इसी क्रम में भाजपा शहर अध्यक्ष रमेश सोनी ने शक्ति केन्द्र क्रमांक 68 के लाभार्थियों से सम्पर्क कर उनका सम्मान किया। सोनी ने कहा कि पीएम मोदी ने जो काम बीते 10 साल में कर दिखाया वह पिछले 60 सालों में कोई भी सरकार नहीं कर पाई। मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। दुनिया में देश का वैभव बढ़ा है। गरीब कल्याण, किसान कल्याण, युवाओं के सपनों की उड़ान, नारी सशक्तीकरण और जन कल्याणकारी योजनाओं की दृष्टि से अकल्पनीय काम हुए हैं।

भाजपा सरकार आमजन के हित में श्रेष्ठ कार्य कर रही है। इस कार्य को जन जन तक प्रभावी तरीके से पहुंचाएं। भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर जाकर लाभार्थियों से संवाद करने के साथ केंद्रीय व राज्य सरकार योजनाओं व कार्यों का प्रचार करें।

प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के कुछ माह में ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जो काम हुए वे कांग्रेस के पांच सालों में भी नहीं हो पाए। साढे चार सौ रुपए में गैस सिलेण्डर दिया जाने लगा, पेपर लीक के आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए एसआईटी और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन किया गया। सीबीआई पर सरकार की स्वीकृति की बाध्यता खत्म कर दी गई, इससे भ्रष्टाचारियों और अपराध करने वालों की नींद उड चुकी है।

इस अवसर पर जिला मंत्री राजेश शर्मा, मंडल महामंत्री रचित कच्छावा, सुरेन्द्र माथुर, रोहित यादव, गजेंद्र गहलोत, मुकेश महाराज, विक्रम सिंह, गजेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।