मानव अधिकार स्थापना दिवस के उपलक्ष में बधिर विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अजमेर। मानव अधिकार मिशन द्वारा मानव अधिकार स्थापना दिवस के उपलक्ष में बधिर विद्यालय में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बधिर छात्र-छात्राओं को मानव अधिकारों के महत्व और समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने के अधिकार की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में मानव अधिकार मिशन के अध्यक्ष वीपी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “मानव अधिकार प्रत्येक नागरिक की गरिमा और स्वतंत्रता का आधार हैं।

दिव्यांगजन समाज की प्रेरक शक्ति हैं, हमें उनका सहयोग और सम्मान सुनिश्चित करना चाहिए। मीडिया सचिव शास्त्री लोकेश शर्मा ने बताया कि मिशन का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक मानव अधिकारों की जागरूकता पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जनसेवा संबंधी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में संगठन के उपाध्यक्ष मनोज पवार, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र नेगी, उपाध्यक्ष (अजमेर उत्तर) प्रशांत पाटीदार, उपाध्यक्ष (अजमेर दक्षिण) अशोक भारद्वाज, संगठन मंत्री गौरव गुंजन सिंह, जिला प्रोग्राम सेक्रेटरी शैलेन्द्र शर्मा, सेक्रेटरी महेन्द्र बरोठिया, प्रोग्राम सेक्रेटरी धन सिंह यादव, वेलफेयर सेक्रेटरी विनय कुमार श्रीवास्तव, सदस्य सुशील काकरिया मौजूद रहे। विद्यालय प्राचार्य एवं शिक्षकों ने मिशन के इस जनकल्याण प्रयास की सराहना की और धन्यवाद ज्ञापित किया।