जयपुर में नमाज के दौरान मस्जिद की दीवार गिरने से कई लोग घायल

1

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार को नमाज के दौरान मस्जिद की दीवार गिरने से कई लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र के फिरदौस मस्जिद की दीवार गिरने से हुआ। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया और दीवार गिरने से फैले मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर घायलों को कांवटिया अस्पताल पहुंचाया गया जहां लगभग 10 घायलों को सवाई मान सिंह अस्पताल भेज दिया गया।

घटना के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जयपुर में भट्टा बस्ती क्षेत्र में नमाज़ के दौरान दीवार गिरने से मलबे में दबने से कई व्यक्तियों के घायल होने की खबर बेहद चिंताजनक है। शर्मा ने अस्पताल में भर्ती सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।