‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, महापौर सुनील कोठारी ने किया सम्मानित

0

जयपुर। भारत विकास परिषद की राजस्थान उत्तर-पूर्व प्रांत की चित्रकूट नगर जयपुर शाखा की ओर से सोमवार को ‘भारत को जानो’ प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भारतीय इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और देश से जुड़े विविध विषयों पर अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया।

समारोह के मुख्य अतिथि जयपुर के महापौर सुनील कोठारी रहे। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के संगठन महामंत्री विक्रांत खंडेलवाल का सान्निध्य मिला। इस अवसर पर प्रो. राजीव सक्सेना, संजीव भार्गव सहित परिषद के विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

‘भारत को जानो’ भारत विकास परिषद की प्रमुख संस्कार गतिविधियों में शामिल है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को भारत के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, महापुरुषों, भूगोल और राष्ट्रीय उपलब्धियों से परिचित कराने के साथ उनमें देश के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाता है।

आयोजन के दौरान वक्ताओं ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सामान्य ज्ञान के साथ भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय मूल्यों की जानकारी को महत्वपूर्ण बताया। प्रतियोगिता में प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की गई और श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को अतिथियों ने सम्मानित किया।