भारत विकास परिषद महेश नगर शाखा का एनीमिया जांच शिविर आयोजित

जयपुर। भारत विकास परिषद महेश नगर शाखा जयपुर एवं श्री रामकृष्ण हॉस्पिटल लाल कोठी के संयुक्त तत्वावधान में एनिमिया जांच शिविर का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम त्रिवेणी नगर चौराहे पर स्थित शहीद अशोक यादव उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ। राजस्थान उत्तर पूर्व प्रांत की नवीन शाखा महेश नगर का यह पहला कार्यक्रम था। शाखा के पदाधिकारीयों एवं सदस्यों ने इसमें उत्साह के साथ सहभागिता की।

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं एवं महिला अध्यापिकाओं की एनीमिया की जांच की गई। लगभग 125 एनीमिया जांच की गई। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष रणवीर सिंह त्यागी, शाखा संरक्षक महेंद्र सिंघल, अध्यक्ष सीताराम गुप्ता, सचिव लोकेंद्र गर्ग, कोषाध्यक्ष सीए अखिल जैन एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर एनीमिया के लक्षण, रोकथाम एवं उपचार पर श्री रामकृष्ण हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. नीलम जैन का विद्यालय की छात्रों के साथ वार्तालाप भी रहा।