नरबदेश्वर मंदिर में भोलेनाथ का लिया आशीर्वाद
अजमेर। लोकसभा चुनाव में अजमेर संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी सांसद प्रत्याशी भागीरथ चौधरी ने गुरुवार को मसूदा विधानसभा क्षेत्र में घर घर पहुंच बनाकर मतदाताओं से संपर्क साधा और भाजपा के पक्ष वोट करने की अपील की।
चौधरी ने शिवपुरा घाटा, रतनपुरा, रूपाहेली, जीवाणा, देवास, उत्तमी, सूरजपुरा, दौलतपुरा द्वितीय, देदपुरा, शिवनगर, रामगढ़, हनुतिया, कानिया, जालिया, शिखरानी, सथाना, दौलतपुरा, लोड़ीयाना, बाड़ी, बरल द्वितीय सहित अनेक पंचायतों का दौरा कर आमजन से मत और समर्थन मांगा।गांवों में चौधरी के स्वागत में ग्रामीणों ने पलक पांवडे बिछाकर समर्थन जताया साथ ही भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने का विश्वास दिलाया।
जनसंपर्क के दौरान मसूदा विधायक विरेन्द्र कानावत, पूर्व जिलाध्यक्ष नवीन शर्मा, देहात जिला कोषाध्यक्ष आशीष सांड, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष करतार चौधरी, प्रधान, सरपंचगण, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष, मण्डल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, बूथ अध्यक्ष, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
https://www.sabguru.com/deputy-cm-diya-kumari-addresses-matra-shakti-sammelan-at-bjp-chunav-karyalaya-in-ajmer/





