भाजपा जिलाध्यक्ष ने सिरोही में आयोजित अनुष्ठान में दी आहुति

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिरोही में आयोजित अनुष्ठान में आहुति देते भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी।

सबगुरु न्यूज़-सिरोही। अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिष्ठा के दौरान सिरोही में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी ने शिरकत की। उन्होंने यहां हवन आदि में हिस्सा लेकर आहुति दी।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि  राम  मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में सिरोही शहर में विभिन्न जगह-जगह मंदिर प्रांगणों में बड़ी एल ई डी लगवाकर लाइव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव देखा गया।  रामभक्तों द्वारा जगह जगह महाप्रसादी का आयोजन रखा गया।
देवेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में बहुत बड़ी एल ई डी लगाकर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का लाइव प्रसारण दिखाया।  प्रसाद वितरित करने के साथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समारोह संपन्न होने के बाद मंदिर परिसर से लगती  गुरुकुलम छात्रावास परिसर में कैलाश जोशी के नैतत्व में रामभक्तों ने महाप्रसादी की। वहीं सरजावाव दरवाजे के बाहर बड़ी एल ई डी से प्राण प्रतिष्ठा समारोह प्रसारण करने के साथ सुन्दरकाण्ड का पाठ और महाप्रसाद का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुस्लिम समाज के लोगो द्वारा राम भक्तो का मुंह मीठा करवाकर राम प्राण प्रतिष्ठा बधाई दी।

राजमाता धर्मशाला के सामने संकट मोचन हनुमान जी मंदिर प्रांगण में भी रामधुन के साथ भक्तों द्वारा महाप्रसाद का आयोजन किया गया। महामंदिर पेलेस रोड पर स्थित राम मंदिर को सजाया गया। रामधुन भजन कीर्तन के साथ भक्तों को महाप्रसाद वितरण किया। इस मौके पर चिराग रावल, गणपतसिंह देवड़ा, सुर्यवीर सिंह चारण, रमजान खान, इमरान खान, अनिल सगरवंशी, जय गोपाल पुरोहित भारत छिपा, भरत माली, मंछाराम माली, विजय सिंह,मांगू सिंह, मीठालाल माली दिनेश माली, मुस्लिम समाज के  इशाक खान, हाजी नवाब खान, हाजी शरीफ खान, लियाक़त खान, तोसीफ खान, मोईन, समीर, सद्दीक खान सहित सैकड़ो राम भक्त मौजूद थे।