जयपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने शुरू किया कमल मेहंदी अभियान

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में भारतीय जनता पार्टी शहर महिला मोर्चा की ओर से लोकसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए मंगलवार को विभिन्न मंडलों में कमल मेहंदी अभियान शुरू किया गया।

इसके पहले दिन वि​भिन्न विधानसभा क्षेत्रों के मंडलों में घर घर जाकर महिलाओं के हाथ पर मेहंदी से कमल का फूल बनाया और भाजपा को वोट देने की अपील की।

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी ने बताया कि अभियान के तहत हवामहल विधानसभा के जलमहल, पौण्ड्रिक एवं शास्त्रीनगर मंडल में संयोजिका हेमलता पारीक और सह संयोजिका रजनी पांडेय, मालवीय नगर विधानसभा के मालवीय नगर, राजापार्क और महेश नगर मंडल में संयोजक अंजना जैन एवं सह संयोजक ज्योति यादव, बगरू विधानसभा के श्योपुर एवं प्रतापनगर मंडल में संयोजक अनिता सिसोदिया, किशनपोल के मंडलों में संयोजक बीना मेठी, संतोष पांडेय, जया शर्मा, पिंकी अजमेरा ने तथा सांगानेर के मानसरोवर एवं सांगानेर मंडलों में अनिता यादव के संयोजन में विजय पथ, भृगु पथ तथा वार्ड 74 एवं 75 में ​घरों में जाकर महिलाओं ने कमल मेहंदी अभियान चलाया।

जयपुर सिटी में मुख्यमंत्री भजनलाल के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब