ग्राम रथ अभियान का हिस्सा बने भाजपा प्रदेश महामंत्री सैनी 

0
सिरोही में ग्राम रथ अभियान के तहत कार्यक्रम के हिस्सा बने भाजपा प्रदेश महामंत्री का स्वागत करते भाजपा नेता।

सबगुरु न्यूज – सिरोही। भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी दो दिन के सिरोही जिले के प्रवास दौरान ग्राम रथ अभियान हिस्सा बने। उन्होंने सिरोही-शिवगंज विधानसभा में ग्राम पंचायत मोहब्बत नगर, चडुआल और कालन्द्री पहुंचने पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत भी किया।

ग्राम रथ अभियान के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते है उन्होंने बताया कि ये रथ केंद्र राज्य की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। इसका लाभ आमजन को मिल रहा है भाजपा सरकार की मंशा है कि प्रत्येक वंचित व्यक्ति को योजनाओ का लाभ मिले।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पंचायत राज राज्यमंत्री देवासी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के तहत संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं, विभिन्न विकास कार्य एवं उपलब्ध्यिों को जन जन तक पहुंचाने साथ ही आगामी दिनों में आयोजित होने वाली ग्राम मीट का प्रचार प्रसार करने के लिए ये ग्राम रथ चलाए जा रहे हैं। इन ग्राम रथों के साथ साथ ही कला जत्था के माध्यम से भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इस दौरान राज्यमंत्री देवासी ने उपस्थित सभी को ग्रामीणों, पशुपालकों एवं किसानों से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाया।

जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, प्रधान हंसमुख मेघवाल व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंड़ारी ने कहा कि ग्राम रथ के गांव गांव मेें पहुंचाने उद्देश्य ये है कि से कोई पात्र योजनाओं लाभ से नहीं छूटे। इस दौरान लाभार्थियों को निक्षय किट, सोलर अनुदान स्वीकृति, मंगला पशुबीमा योजना की पॉलिसियां, आवासीय पट्टे, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभ सम्बन्धित दस्तावेज सौंपे गए।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि ने बताया कि प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी शुक्रवार को सिरोही के सारणेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन व पूजा अर्चनाकर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। उसके बाद भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने माल साफा पहनाकर गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया।

इस दौरान जिला महामंत्री गणपत सिंह राठौड ने कहा कि प्रदेश महामंत्री के आने से आम कार्यकर्ता में नया जोश भरा है। इस दौरान नरपतसिंह राणावत, नैनसिंह पुरोहित, अशोक मेघवाल, नारायण सिंह, गोपाल माली, हिरेंद्र सिंह, प्रताप परमार, विक्रम सिंह, रघुनाथ माली, गोपाल माली, महेंद्र माली अनिल प्रजापत गोविंद सैनी, गोविंद माली, भाजपा जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।