टिकट वितरण में सिरोही के जिताऊ और टिकाऊ कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी

67
आगामी निकाय चुनावों को लेकर सिरोही में हुई जिला भाजपा के बैठक में मौजूद प्रदेश संगठन के पदाधिकारी और स्थानीय नेता।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन की आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर गुरूवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। जिसमे राजस्थान प्राधिकरण बोर्ड अध्यक्ष व चुनाव संचालन समिति के ओंकार सिंह लखावत, किसान बोर्ड अध्यक्ष व पूर्व मंत्री सी.आर. चौधरी, पूर्व विधायक हेमराज मीणा, राज्यमंत्री ओटाराम देवासी व प्रदेश मंत्री नारायण पुरोहित के सानिध्य व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी की अध्यक्षता में आगामी चुनावों को लेकर रणनीति तय की गई।

ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि चुनाव की सफलता के लिए व्यक्तिगत निष्ठा के बजाय संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। साथ ही कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ताओं की एकजुटता है। उन्होंने आह्वान किया कि पार्टी जिस कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाए, उसके समर्थन में सभी कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।

लखावत ने कहा कि टिकट वितरण में केवल जिताऊ और टिकाऊ कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रत्याशी घोषित होने के बाद सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जीत दिलवाने में अपनी भूमिका निभानी होगी। संगठन को धरातल पर सक्रिय करने के लिए प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर पर संयोजकों की नियुक्ति की जाएगी। यह संयोजक चुनाव प्रबंधन व कार्यकर्ताओं में समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे।

पूर्व मंत्री सी.आर. चौधरी ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ये चुनाव कार्यकर्ताओ के चुनाव है जो लंबे समय से पार्टी के प्रति समर्पित है।

पूर्व विधायक हेमराज मीणा ने कहा कि निकाय और पंचायत चुनावों की प्रकृति विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों से अलग होती है। ऐसे में स्थानीय परिस्थितियों और जनभावनाओं के अनुरूप बूथ स्तर तक प्रभावी रणनीति तैयार करना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी घर-घर तक पहुंचाकर जनता से सकारात्मक संवाद स्थापित करने का आह्वान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि आगामी चुनाव संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता एवं बूथ स्तर तक प्रभावी कार्ययोजना के बल पर लड़े जाएंगे। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथों को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं चुनावी तैयारियों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बूथ सशक्तिकरण, मतदाता संपर्क अभियान, पन्ना प्रमुखों की सक्रियता तथा संगठन विस्तार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए पार्टी को अधिकाधिक सफलता दिलाने के लिए कार्य करे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि

बैठक में चुनावी रणनीति, संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया।

मंच संचालन जिला महामंत्री गणपत सिंह राठौड़ ने किया।

इस बैठक में विधायक समाराम गरासिया, पूर्व विधायक जगसीराम कोली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह चौहान नारायण देवासी, जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित प्रधान हंसमुख मेघवाल, विशनसिंह देवड़ा, जिला उपाध्यक्ष ताराराम माली, हेमलता पुरोहित, प्रकाश रावल, नरपतसिंह राड़बर, छगन घांची, मीडिया प्रभारी रोहित खत्री, हरजीराम चौधरी, पवन घांची, मगनदान चरण, लोकेश खंडेलवाल, दीपेंद्र सिंह पीथापुरा, गोपाल माली, बाबूसिंह माकरोडा, अमराराम प्रजापत, हेमद्रसिंह, नैनसिंह राजपुरोहित सहित पदाधिकारीयो ने चुनाव को लेकर अपने सुझाव दिए।बैठक में जिले के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व मोर्चों के जिलाध्यक्ष सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।