रूद्राभिषेक, रामधुनी व महाआरती कार्यक्रम सम्पन्न
अजमेर। ब्रह्मलीन स्वामी हिरदाराम साहब का 119वां अवतरण दिवस हर्षोल्लास के साथ अनुयायियों ने पुष्कर स्थित श्री शांतानंद उदासीन आश्रम में मनाया।
महंत हनुमानराम उदासीन ने बताया कि जन्मोत्सव पर स्वामी जी के अनुयायियों ने रूद्राभिषेक, रामधुनी, भोग के पश्चात् महाआरती कर स्वामी हिरदाराम जी प्रतिमा व समाधि स्थल के समक्ष पुष्प वर्षा की। गौशाला में गौ माता को गुड़ व फल अर्पित किए। अनुयायियों ने स्वामी जी की जीवन यात्रा पर आधारित स्मारक का भी अवलोकन किया। महंत राममुनी का भी आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद प्राप्त किया।
स्वामी जी ने अपने सम्पूर्ण जीवन में हमेशा सुख चाहो तो सुख दो की भावना व मानव सेवा ही माधव सेवा, पक्षी को दाना, गाय को चारा देकर मानव जीवन के कर्ज को कम करना चाहिए जैसे कई संदेश मानवता के लिए दिए। मंत्रोंच्चारण के साथ पंड़ित कृष्णा ने पूजा सम्पादित कराई। इस अवसर पर ईसर भम्भानी, कंवल प्रकाश किशनानी, प्रभु लौंगानी, दयालदास, प्रकाश मूलचंदानी, अशोक ईसरानी, केशव नाथ सहित भक्त उपस्थित थे।