पुष्कर समेत अजमेर जिले को मिली ऐतिहासिक सौगातें
अजमेर। राजस्थान विधानसभा में प्रदेश के वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट प्रस्तुत किया गया। इसमें पुष्कर विधानसभा क्षेत्र सहित अजमेर जिले को लेकर कई ऐतिहासिक घोषणाएं की गई। इन घोषणाओं को पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत के कैबिनेट मंत्री बनने से जोडकर देखा जा रहा है। विधानसभा चुनाव में जो वादे रावत ने क्षेत्र वासियों से किए थे उनकी झलक राजस्थान के बजट में देखने को मिली।
बजट में पुष्कर विधानसभा क्षेत्र को मिली ढेर सारी उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त होते ही आमजन में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी। पुष्कर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने पुष्कर क्षेत्र को मिली ऐतिहासिक सौगातों के लिए एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर खुशियां मनाई।
बजट की प्रशंसा करते हुए जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत कहा कि सरकार का यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत की परिसंकल्पना को साकार करने के अंतर्गत ही विकसित राजस्थान बनाने के लिए आधारभूत ढांचे के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।
प्रदेश की भजनलाल सरकार प्रत्येक वर्ग और आमजन के कल्याण के साथ ही राजस्थान प्रदेश के समग्र विकास के प्रति दृढ़ संकल्पित है। बजट में प्रत्येक वर्ग के उत्थान एवं प्रदेश के विकास के लिए जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुखी परियोजनाओं की घोषणा की गई है, जिनसे आने वाले कल में हमें एक सुनहरा राजस्थान दिखाई देगा।
बजट 2024-25 में पुष्कर क्षेत्र को प्राप्त प्रमुख उपलब्धियां
पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर कोरिडोर व सरोवर परिक्रमा मार्ग विकास।
पुष्कर नगर पालिका से नगर परिषद में क्रमोन्नत।
नवीन वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय पुष्कर।
आरटीआईसीएफ के अन्तर्गत पुष्कर में विभिन्न विकास कार्य।
बीसलपुर बांध से मोर सागर मुहामी ईआरसीपी के तहत जुडना।
सावित्री माता मंदिर पुष्कर तक जल संग्रहण हेतु शोधित जल लाना व एनिकट निर्माण।
पुष्कर-अजमेर में सूरजकुण्ड योजना में सडक निर्माण, राशि 4.80 करोड रुपए।
नवीन 33/11 केवी जीएसएस चाचियावास।
खोरी में नवीन पशु चिकित्सा उपकेन्द्र।
देवनगर पशु चिकित्सा उपकेन्द्र से पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत।
जिला सीमा अजमेर से भदूण-जाखोलाई-उजोली/भैरवाई-उमामाल की ढाणी जिला सीमा नागौर तक (स्टेट हाईवे – 135) (17 किमी) (रूपनगढ) – अजमेर, राशि 25 करोड रुपए।
वेन्टर्न डेडिकेटेड फ्रंट कोरिडोर पर सराधना नवीन रेलवे स्टेशन को 2-लेन सडके से जोडना
5 करोड की नवीन सडकें।
5 नवीन आंगनबाडी केन्द्र।
विभिन्न स्तरीय स्वास्थ्य केन्द्र, विद्यालय क्रमोन्नत एवं पशु चिकित्सा केन्द्र क्रमोन्नत।
विभिन्न गांवो में नवीन स्वास्थ्य केन्द्र, स्कूल, पशु चिकित्सा उपकेन्द्र एवं विद्युत जीएसएस।
विभिन्न विद्यालयों में नवीन संकाय एवं विषय।
पेयजल व्यवस्था में विभिन्न सुधार कार्य, 20 हैंडपंप-10 ट्यूबवेल सहित अन्य पेयजल संसाधन।
अतिवृष्टि/रखरखाव कमी से क्षतिग्रस्तो सडको की एवं शहरी क्षेत्र की प्रमुख सडको की मरम्मत।
विभिन्न गांव/शहर को उपखण्ड, तहसील, जिला मुख्यालय जोडने हेतु 2 लेन चौडी सडक से संपर्क सडक।
दोनो ब्लॉकों में आयुष्मान मॉडल सी.एच.सी. स्थापना।
अजमेर से पुष्कर क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बसों सहित नवीन बसों का संचालन।
https://www.sabguru.com/social-justice-and-empowerment-minister-avinash-gehlot-comment-on-budget-2024-25/
https://www.sabguru.com/bhajan-lal-government-first-full-budget-for-financial-year-2024-25/



