गांधी की मूर्ति से छेड़छाड़ का मामला: विधि निरुद्ध किशोरों को भेजा किशोर सुधार गृह

सिरोही मे गान्धी की मूर्ति पर की गई चोट और शिलालेख को पगुंचाया नुक्सान्

सबगुरु न्यूज-सिरोही। सिरोही में महात्मा गांधी की मूर्ति से छेड़छाड़ करने और उद्यान में तोड़फोड़ करने वालों तक पुलिस पहुंच गई है। ये सिरोही के ही निजी हॉस्टल के नाबालिक छात्र बताए जा रहे हैं। जो देर रात को मटरगश्ती करते हुए यहां पहुंचे थे और इन्होंने ये हरकत कर डाली। इन नाबालिगों को किशोर सुधार गृह भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार नगर परिषद आयुक्त योगेश आचार्य ने रिपोर्ट पेश की कि नगर परिषद के स्वामित्व युक्त गांधी पार्क में 26-28 की दरम्यानी रात को महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ अज्ञात लोगो ने छेडछाड करके सार्वजनिक सम्पति को नुकसान पहुंचाया है। इस पर मुकदमा दर्ज कर थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली हंसाराम सीरवी के नेतत्व में चार टीमों का गठन कर अज्ञात बदमाशों की तलाश प्रारम्भ की गयी।

अभय कमाण्ड स्थित फुटेज व शहर में विभिन्न निजी प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी फुटैज पता लगाये व खंगाले गये, काफी लोगो से पूछताछ की गयी। तकनिकी सहायता से टीमों द्वारा कडी मेहनत करते हुये  एक निजी हॉस्टल में अध्ययनरत पांच नाबालिग किशोरों को संरक्षण में लेकर पूछताछ की गयी। विधि से संर्घषरत किशारों ने घटना की रात्रि रावल ब्राहमण समाज छात्रावास के आगे खड़ी कार के पत्थर मारकर शीशा तोडा। फिर गोयली चौराहा आकर एक होटल से एक सिगरेट का पैकेट खरीदा। फिर गांधी पार्क में झूला झूलने हेतु गये वहां पर सिगरेट पी व झूला झूले।

पुलिस ने बताया किफिर शरारत सूझने पर गांधीजी के मूर्ति के चारों तरफ लगे लाईट के पिलर उखाडे व बैचे व गमले गिराये, गांधीजी की अनावरण शिलालेख को ढकने हेतु लगा प्लास्टिक के कवर को हटाकर गांधीजी प्रतिमा पर रखा, अनावरण पटिका पर गिली मिट्टी लगा दी फिर रामपुरा रोड पर आकर सार्वजनिक निर्माण विभाग का साईन बोर्ड को उखाड़ने की कोशिश की।

पुनः गांधी पार्क में जाकर टोय ट्रेन को चलाने की कोशिश की। नहीं चलने पर इलेक्ट्रीक स्वीच बोर्ड को तोडा फिर दीवार फांद कर सर्किट हाउस के पीछे से होकर पैदल-पैदल फिर से  अपने हास्टल पर जाकर सो गये। विधि से संघर्षरत पांचों किशोरो को प्रिसिंपल मजिस्टेट सिरोही के समक्ष पेश किया गया जहां से पांचो निरूद्ध किशोरों को न्यायालय के आदेशानुसार किशोर सुधार गृह भेजा गया।

सिरोही में गांधी उद्यान में पहुंचे ओटाराम देवासी।

-चुनाव परिणाम आने से पहले ही निर्दलीय विधायक लोढ़ा हुए हताश 

गांधी उद्यान में गांधी की प्रतिमा को क्षति व तोड़फोड़ की घटना का पूर्व मंत्री ओटाराम देवासी ने निरीक्षण कर जानकारी ली और ऐसी घटना की निंदा की।
देवासी ने संयम लोढ़ा द्वारा नाबालिक बालको द्वारा कारित अपराध का राजनीति जोड़ हताशा बताने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उनका अपराध को राजनीति से जोड़ना स्वस्थ लोकतंत्र में ग्राहय नही है यह उनका कथन चुनाव परिणाम आने से पूर्व की बौखलाहट है।

इस मौके पर प्रदेश सदस्य वीरेंद्र सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, जिला चुनाव संयोजक अरुण ओझा, जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री, युवा मोर्चा गोपाल माली, वीरेन्द्र एम चौहान, गोविंद माली, ललित प्रजापत, चुन्नीलाल पटेल, कपूर पटेल, महेंद्र माली, गणपत सिंह देवड़ा, अर्जुन हीरागर, हिरेन्द्रपाल सिंह ओर कई कार्यकर्ता साथ मौजूद थे।