राजगढ़ धाम पर घट-स्थापना, चैत्र नवरात्रा मेला महोत्सव प्रारम्भ

332

अजमेर। राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर सुबह मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने मां काली व बाबा भैरवनाथ की पूजा अर्चना कर सभी देवी-देवताओं की साक्षी में विधि विधान से अखण्ड ज्योति प्रज्जवलित कर घटस्थापना की। यह अखण्ड ज्योति एकम् से प्रारम्भ होकर नवमीं तक चलेगी जिसका समापन दसमीं को होगा। देश-प्रदेश के लाखों श्रद्धालू नवरात्रा के दस दिन भैरव धाम पर आकर बाबा भैरव, मां काली व अखण्ड ज्योति के दर्शन करते हैं।

धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि 22 से 31 मार्च तक राजगढ़ धाम पर चैत्र नवरात्रा महोत्सव के अंतर्गत 27 मार्च को बाबा भैरव का विशाल छठ मेला पूरे धूमधाम से भरेगा। मेले को लेकर मन्दिर कमेटी व भैरव भक्त मण्डल की और से तैयारियां जोरों पर चल रही है।

पुलिस प्रशासन ने कानून व शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जाप्ता लगाया है। चिकित्सा विभाग की और से भी नवरात्रा के 9 दिनों तक अस्थाई डिस्पेन्सरी, चिकित्सा टीम मय, दवाओं, एम्बूलेन्स की व्यवस्था रहेगी।

घटस्थापना के समय व्यवस्थापक ओमप्रकाश सैन, रमेश सेन, अविनाश सैन, राहुल सैन, मुकेश सेन, मिलन, भव्य, बुलबुल, मिताली, वंशिका, ताराचन्द, कमल शर्मा, यश मारोठी, टीएस राणावत, कमल सुनारीवाल, संजय चौहान, पदमचन्द जैन, सुरेश गुर्जर, मनोज मेहरा, अमिताभ, पंकज सेन, रामप्रसाद जाग्रत, दीपक बसीटा, भूपेन्द्र बंजारा, मनीष चौहान आदि मौजूद रहे।