छत्तीसगढ़ में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप, आरोपी अरेस्ट

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में तीन साल की मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कांकेर के पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि यह मामला भानुप्रतापपुर थाने के तहत चौकी कच्चे गांव का है। उन्होंने बताया कि 24 वर्षीय आरोपी राजेश कुमार हिड़को को विभिन्न धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

सिन्हा ने बताया कि दो नाबालिग बालिकायें दादी के साथ आंगन में सोयी हुई थी, उनके अन्य परिजन दूसरे मकान में सोये थे। बारह मार्च की देर रात राजेश कुमार हिड़को पड़ोस में आया और सो रही मासूम बालिका को उठाकर कुछ दूर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसी बीच दादी ने देखा कि बालिका अपने बिस्तर पर नहीं है और उन्होंने तुरंत अपने पुत्र इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने बालिका को ढूंढने का प्रयास भी किया। बालिका के न मिलने पर इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने पास में ही नाले के पास मासूम बालिका को बरामद किया।

पुलिस ने तत्काल उस मासूस बालिका को भानुप्रतापपुर अस्पताल भेजा। वहां से कांकेर रवाना किया गया। कांकेर में उपचार के बाद आज मासूम बालिका को रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने तत्काल उस मासूस बच्ची को भानुप्रतापपुर अस्पताल भेजा। वहां से कांकेर रवाना किया गया। कांकेर में उपचार के बाद आज मासूम बच्ची को रायपुर मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसका इलाज जारी है।