श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर के समेजाकोठी थाना क्षेत्र में एक बच्चे की सोमवार देर शाम एक जुगाड़ वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि तीरथ सिंह रामसराय कुम्हारांवाली जोहड़ी के गुरुद्वारा में सेवादार है। उसका पुत्र अमृतपाल सिंह (12) इन दिनों ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते अपने पिता के पास आया था।
शाम करीब साढ़े सात बजे मोहकमवाला मार्ग पर लालपुरा- चक 01-एलपीएम के पास उसका बेटा सड़क के किनारे खड़ा था, तभी तेज रफ्तार एक जुगाड़ वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे तुरंत ही सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



