प्रतापगढ/जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने प्रतापगढ जिले में धोलापानी थाने के पुलिस निरीक्षक प्रवीण कुमार चारण को दो लाख 87 हजार 150 रुपए रिश्वत बरामद करते हुए हिरासत में लिया हैं।
एसीबी के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि एसीबी डूंगरपुर को शिकायत मिली की कि परिवादी ने अपने भाई के विरूद्ध पुलिस थाना धोलापानी मे दर्ज बलात्कार के मामले में मदद करने, मारपीट नहीं करने एवं उसके पिताजी को नहीं फंसाने की एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है।
इस पर एसीबी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुए चारण जो परिवादी के परिचित से रिश्वत ग्रहण कर यात्रा कर रहे थे, को इनकी निजी वाहन को बुधवार रात नरसिंहपुरा टोल नाके निम्बाहेडा हाईवे पर रूकवाकर चैकिंग करने पर वाहन में चारण से दो लाख 87 हजार 150 रुपए रिश्वत बरामद हुई।
इस संबंध में चारण कोई संतोषप्रद जवाब नही दे पाए। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है और आरोपी के सरकारी क्वार्टर के निवास की भी तलाशी जारी है।



