अजमेर। जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय उप अधीक्षक डॉ. अमित यादव ने बुधवार को अपना जन्मदिन अस्पताल परिसर में जवाहर फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंदों के लिए संचालित स्वाभिमान भोज में केक काटकर मनाया साथ ही भोजन वितरण किया। इस मौके पर अस्पताल अधीक्षक अरविंद खरे, समाजसेवी महेश चौहान, मामराज सेन, भोजनालय स्टाफ ध्रुविका सिसोदिया, हेमराज सिसोदिया, विजयलक्ष्मी सिसोदिया, अनिकेत शर्मा, ज्योति प्रकाश पुरोहित, प्रवीण सोलंकी, मेवालाल जादम समेत बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
इसी तरह पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नर्सिंग कर्मियों ने डॉ. अमित यादव को पौधा भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी
डॉ. यादव को शुभकामनाएं देने वालों में महिपाल चौधरी (प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष) घनश्याम जोशी (सीनियर नर्सिंग ऑफिसर), विशाल पाराशर (अजमेर जिला अध्यक्ष), कशिश कच्छावा (प्रदेश संयोजक), राहुल अबासरा (ब्यावर जिला अध्यक्ष), कुलदीप मिश्रा, सव्यसाची पाराशर, रोहित सांखला एवं विकास ठाकन सहित नर्सिंग कर्मी और चिकित्सा स्टाफ शामिल रहा।
सभी ने डॉ. अमित यादव के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। डॉ. यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जन्मदिन पर पौधा भेंट करने की यह पहल बेहद सराहनीय है। हम सभी को पर्यावरण के प्रति सजग रहना चाहिए।




