जोधपुर हाईकोर्ट में आठ न्यायिक अधिकारी एपीओ

4

जोधपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय ने जोधपुर में कार्यरत आठ न्यायिक अधिकारियों को एपीओ (पदस्थापन की प्रतीक्षा) पर भेज दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। यह कार्रवाई प्रशासनिक कारणों से की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यायालय परिसर में औचक निरीक्षण के दौरान कुछ अधिकारी अपने कार्यस्थल पर उपस्थित नहीं पाए गए थे। इसके बाद उच्च न्यायालय प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए यह निर्णय लिया।

एपीओ पर भेजे गए अधिकारियों में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश और वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश स्तर के अधिकारी शामिल बताए जा रहे हैं। फिलहाल इन अधिकारियों को मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।