श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के घमूडवाली थाना क्षेत्र में बींझबायला की क्रय-विक्रय सहकारी समिति के एक कर्मचारी की एक सांड के हमले से मौत हो गई।
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बींझबायला निवासी महेंद्र कुम्हार (45) कल देर शाम खेत से पैदल ही घर आ रहा था। रास्ते में गांव की एक गली में एक सांड ने अचानक हिंसक होते हुए उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर और सीने में गंभीर चोट लगी।
महेंद्र को स्थानीय सरकारी अस्पताल में लाया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया।



