फिनलैंड ने लगातार छठे वर्ष दुनिया का सबसे खुशहाल देश का खिताब बरकरार रखा

हेलसिंकी। फिनलैंड ने लगातार छठी बार दुनिया का सबसे खुशहाल देश का खिताब बरकरार रखा है। वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2023 ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रिपोर्ट में बताया गया कि फिनलैंड लगातार छठे वर्ष दुनिया का सबसे खुशहाल देश बना हुआ है। सर्वे के मुताबिक युद्धग्रस्त अफगानिस्तान और लेबनान दुनिया के दो सबसे दुखी देश हैं, जिनका औसत जीवन यापन मूल्यांकन दस सबसे खुशहाल देशों की तुलना में पांच अंक से भी कम है।

शीर्ष दस देशों की सूची में फिनलैंड के अलावा डेनमार्क, आइसलैंड, इजरायल, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, लक्जमबर्ग और न्यूजीलैंड भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, लिथुआनिया 2017 के बाद से 30 से ज्यादा स्थान आगे बढ़कर शीर्ष 20 में पहुंचने वाला एकमात्र नया देश है।

वर्ष 2012 से प्रतिवर्ष ‘वर्ल्ड हैप्पीनेस’ रिपोर्ट जारी किया जाता है, जिसकी गणना प्रति व्यक्ति आय, सामाजिक स्तर, जीवन यापन प्रत्याशा, नागरिक स्वतंत्रता, नौकरी सुरक्षा, भ्रष्टाचार स्तर के साथ-साथ जनमत सर्वेक्षण के परिणामों के आधार पर की जाती है।