चूरू। राजस्थान में चूरू जिले के तारानगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स टॉक्स फोर्स (एएनटीएफ) के सहयोग से शनिवार को एक बोलेरो और कार में जा रहे पांच तस्करों को गिरफ्तार करके उनसे पांच किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया।
पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि एक विशेष अभियान के तहत बीकानेर रेंज स्तर की एएनटीएफ के दल ने तारानगर थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो और एक कार से पांच किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया। दोनों वाहनों में सवार सवार पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों में मुकेश कस्वां (27), पवन प्रजापत (62), सचिन जाट (21), होशियारसिंह जाट (53) और द्वारका प्रसाद ब्राह्मण (38) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ये लोग बोलेरो और कार में अवैध रूप से भारी मात्रा में गांजा लेकर जा रहे थे। उनके खिलाफ मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीए) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।



