कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होंगे निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह

कुलदीप सिंह
कुलदीप सिंह

सिरोही। कांग्रेस के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामेंगे। बुधवार को 11 बजे भाजपा के शांति नगर स्थित जिला कार्यालय में वो भाजपा की सदस्यता लेंगे।

कुलदीप सिंह ने सबगुरु न्यूज को बताया को कांग्रेस में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की कोई सुनवाई नहीं होती है। पार्टी के नेताओं ने रीति नीति को दरकिनार कर दिया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के नेता हिन्दुत्व के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी भी करते रहते हैं। ऐसे में इस संगठन को छोड़ने का निर्णय किया है।

उल्लेखनीय है कि कुलदीप सिंह पूर्व में कांग्रेस के जिला परिषद सदस्य रह चुके हैं। इस बार उन्हें जिला परिषद के टिकिट से भी वंचित कर दिया गया था। कभी संयम लोढ़ा के प्रबल विरोधी रहे कुलदीप सिंह 2013 के चुनावों में उनके करीबी नेताओ में होते थे। बाद में उनसे अनबन हो गई।

इसके बाद जिला परिषद के चुनावों में शिवगंज क्षैत्र की उनकी सीट से टिकट से भी वंचित कर दिया गया, इस मनमानी का खमियाजा कांग्रेस को शिवगंज पंचायत समिति में भुगतना पड़ा। अपना गृह क्षेत्र होने के बाद भी संयम लोढ़ा यहां कांग्रेस के बुरी हार से नहीं बचा पाए।

सिरोही विधानसभा में फिलहाल कांग्रेस का मतलब संयम लोढ़ा है ऐसे में कांग्रेस में उनका दबदबा है और उनके कांग्रेस के बागी होने के बाद भी कांग्रेस को वही चला रहे हैं। कुलदीप सिंह 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी और जिला अध्यक्ष जीवाराम आर्य के साथ थे। जिलाध्यक्ष बदलने के बाद जिले में कॉन्ग्रेस और ज्यादा कमजोर हुई है। ये संगठन तीनों विधानसभाओं में हाई कमान की बजाय व्यक्ति केन्द्रित संगठन हो गया है।