सचिन पायलट का अजमेर में गहलोत समर्थकों ने भी किया गर्मजोशी से स्वागत

179

अजमेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य बनने बाद पहली बार अजमेर आये राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का आज यहां गर्मजोशी से स्वागत किया। खास बात ये रही कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थक लेकिन टिकिटों के दावेदार भी पायलट का स्वागत करते नजर आए।

अजमेर सर्किट हाऊस में कांग्रेस कायकर्ताओं ने बैण्डबाजों एवं आतिशबाजी के साथ पायलट का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में विधायक राकेश पारीक, पूर्व विधायक डा. श्रीगोपाल बाहेती, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष नसीम अख्तर इंसाफ, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन, पिछले चुनावों में पराजित और फिर से दावेदार महेंद्र सिंह रलावता, हेमंत भाटी, अजमेर देहात अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व महापौर कमल बाकोलिया, किशनगढ़ के पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया, नसीराबाद के पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर, हाल ही में क्रीड़ा परिषद सदस्यता से इस्तीफा देने वाले सौरभ बजाड़ सहित अनेक पार्षद, महिला कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेसी मौजूद रहे।

सचिन पायलट के स्वागत में सर्किट हाउस परिसर खचाखच भरा रहा तथा धक्का मुक्की होती रही। पायलट ने अपने चिरपरिचित अंदाज में सभी की मालाएं एवं अभिवादन स्वीकार किया।

देश को बचाने के लिए इंडिया एलायंस का गठन किया : सचिन पायलट