गोठवाल एसडीपीएफआई राजस्थान के चेयरमैन मनोनीत

0
विजय गोठवाल

आबूरोड। स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एंड प्रमोशन फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिजीत सिंह ने राजस्थान का चेयरमैन एडवोकेट विजय जी गोठवाल को नियुक्त किया ।

स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एंड प्रमोशन फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिजीत सिंह ने बताया कि एडवोकेट विजय गोठवाल विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़कर अनेक सेवा कार्यों में अग्रणीय भूमिका निभाते रहे हैं। जिससे प्रभावित होकर उन्हें स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एंड प्रमोशन फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया के राजस्थान राज्य का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि राष्ट्रीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन जल्द ही आबूरोड में किया जाएगा ताकि युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल सके एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सके ।

अधिवक्ता विजय गोठवाल ने कहा कि राजस्थान में जल्द ही राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन की रूप रेखा तैयार कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को भी अवसर मिल सके । स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एंड प्रमोशन फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया के राजस्थान के सह सचिव भरत कोली व टिम ने राजस्थान के नवनियुक्त चेयरमैन एडवोकेट विजय गोठवाल का आबूरोड पहुंचकर अभिवादन किया।